हजारीबाग में उपायुक्त Shashi Prakash Singh ने जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जमीन, मुआवजा, धान खरीद और दाखिल–खारिज से जुड़े कई मामले सामने आए। पदमा के बसुदेव सिंह की जमीन विवाद की जांच एक सप्ताह में करने का निर्देश दिया गया, वहीं कोनार नहर परियोजना से जुड़े मुआवजा मामले के निष्पादन का भी निर्देश दिया गया।