चंदला: पीपल के पेड़ की विशाल डाल सड़क पर गिरी, चंदला-लवकुश नगर मार्ग पर यातायात बाधित
शुक्रवार की देर रात करीब 11 से 12 बजे खराब मौसम के चलते चंदला-लवकुश नगर मार्ग पर बड़े पुरवा के पास पीपल के पेड़ की विशाल डाल मुख्य सड़क पर गिर गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से पेड़ की डाल हटाकर मार्ग को दोबारा चालू कराया गया।