जबलपुर: मोबाइल छीनकर ऑनलाइन खाते से उड़ाए एक लाख रुपए, पीड़ित कार्यवाही के इंतजार में, आधारताल थाने में रिपोर्ट दर्ज
जबलपुर में एक गजब का मामला सामने आया है जिसमें एक पीड़ित जितेंद्र यादव ने गुरुवार रात लगभग 9 बजे बताया कि 11 अक्टूबर को जब वह काम से लौट रहा था तभी आधारताल तालाब के पास उसे कुछ नकाब पोस लुटेरों ने रोक लिया और चाकू की नोक पर उसका एंड्रायड फोन छीन लिया, जिसके बाद उसके अकाउंट से एक लाख रुपए भी किसी अन्य खातों में अलग अलग किस्तों में निकाल लिए गए