पीलीभीत: कलीनगर तहसील प्रशासन के खिलाफ भाकियू का तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी
पीलीभीत। जनपद की कलीनगर तहसील में तहसील प्रशासन के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का शनिवार भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। भाकियू (अराजनैतिक) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गुरुवार 22 जनवरी से तहसील गेट पर धरने पर बैठे हुए हैं। किसानों का आरोप है कि राजपुर सिमरा तालुका महाराजपुर गांव में ग्राम समाज की करीब दो एकड़ भूमि पर कब्जा किया