सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी के कचरा यार्ड पहुंचकर मंगलवार को गौ सेवकों की टीम ने निरीक्षण किया। मंगलवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार गौ सेवकों ने निरीक्षण के दौरान कचरा यार्ड में काफी तरह की अनियमितताएं पाई इस दौरान उन्होंने कहा कि इन अनियमिताओं के चलते ही गाय यहां पर आकर कचरा और थैलिया खा रही है जिसकी वजह से उनकी मौत हो रही है।