भरथना: बकेवर कस्बा के सिक्सलेन हाईवे ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
बकेवर कस्बा क्षेत्र के सिक्सलेन हाईवे पर बुधवार देरशा 5:30 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। हादसा कस्बा के भरथना ओवरब्रिज के पास हुआ,जहां थाना कोतवाली भरथना क्षेत्र के ग्राम आशाराम का नगला निवासी 26 वर्षीय पिंटू पुत्र गौतम सिंह की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।हादसे में गंभीर रूप से घायल पिंटू को रेफर किया।