दरभंगा: छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत दरभंगा जिले के 361000 से अधिक लाभार्थियों के खातों में गई पेंशन की राशि
दरभंगा जिले के कुल 3 लाख 61 हजार 86 लाभार्थियों के बैंक खातों में 42 करोड़ 09 लाख 13 हजार 700 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इससे जिले के हजारों वृद्धजन, दिव्यांगजन, विधवा एवं अन्य पात्र पेंशनधारियों को आर्थिक संबल प्राप्त हुई। आज एन आई सी दरभंगा में दर्जनों पेंशन लाभार्थी उपस्थित थे। यह जानकारी बुधवार की शाम 4.30 बजे दी गई।