बेगूसराय: DM ने कार्यालय में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यालय कक्ष में डीएम तुषार सिंगल की अध्यक्षता में मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान मतदाताओं की संख्या, मतदान केंद्र आदि बिंदुओं पर चर्चा हुई. इस मौके पर डीएम ने कहा कि विधानसभा का चुनाव सहजतापूर्वक संपन्न करवाना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है.