बेगूसराय: वार्ड-17 में 'आपका शहर आपकी बात' कार्यक्रम का आयोजन, DM रहे मौजूद
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड- 17 में आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार की दोपहर 1:00 किया गया. पटना में आयोजित कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी दिखाया गया. इस मौके पर डीएम तुषार सिंगला समेत संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि जुड़े रहे. इस मौके पर डीएम ने कहा कि अब विकास के कई आयाम खुल गए हैं.