बकानी: बकानी क्षेत्र के करल गाँव के मोड पर दो बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, दो बच्चों सहित पांच महिला पुरुष हुए गंभीर घायल
करल गाँव के मोड़ पर आज मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई जिसमें दो बच्चे आशा 4 वर्ष, कमलेश 5 वर्ष सहित पांच महिला पुरुष पूनम चंद 40 वर्ष, मंजू 20 वर्ष, मांगी बाई 23 वर्ष, निवासी रामपुरिया, हेमंत व फूलाबाई निवासी बैरागढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत बकानी कस्बे की सीएचसी से प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया ।