कैराना: कैराना के गांव पंजीठ में बच्चों के विवाद में युवक के साथ मारपीट कर दांत तोड़ा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव पंजीठ निवासी काबिल ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे वह अपने खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में कुछ बच्चे आपस में झगड़ रहे थे। उसने बच्चों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसी बात पर गांव के ही जुनैद और उसके भाई नवेद उससे उलझ गए। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की।