बेगूसराय: बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बेगूसराय पहुंचे, डीएम ने उलाव हवाई अड्डे पर किया स्वागत
रविवार की दोपहर 12:00 बजे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बेगूसराय पहुंचे. इस दौरान उलाव हवाई अड्डा पर DM तुषार सिंगला ने बुके देकर स्वागत किया. उपमुख्यमंत्री के आगमन पर उलाव हवाई अड्डा पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद एनडीए के कार्यकर्ता बारी बारी से उनसे मिलाकर अभिवादन किया.