शाहजहांपुर: जनसुनवाई में बालक ने गीता पाठ सुनाया, वीडियो हुआ वायरल, डीएम ने की सराहना
शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई के दौरान सोमवार को एक बालक ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को श्लोक एवं गीता पाठ सुनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। बालक ने स्पष्ट उच्चारण और भावपूर्ण अंदाज में श्लोकों का पाठ किया, जिससे वहां मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और फरियादी प्रभावित नजर आए। इस दौरान बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया