छीपाबड़ोद: छीपाबडौद में 24 कुंडीय महायज्ञ का शुभ आरंभ
कस्बे के समीपवर्ती दीगोद खालसा स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ पर शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का श्रद्धा और उल्लास के साथ विधिवत प्रारंभ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। शांति कुंज हरिद्वार से पधारे मुख्य टोली नायक जमना प्रसाद ने उपस्थित धर्मप्रेमि