शाहबाद: मूजागढ़ टूर्नामेंट में भोले बिल्डिंग मटेरियल वॉलीबॉल क्लब ने पंजाब की टीम को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा
एक दिवसीय हिकमत उल्लाह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में भोले बिल्डिंग मटेरियल वॉलीबॉल क्लब ने नूर कंपनी पंजाब को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 5100 का चेक प्रदान किया। रनर टीम को 3100 रुपए का चेक दिया गया। टूर्नामेंट में 11 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल में चार टीम में पहुंची थी।