ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सरहद पर तैनात सैनिकों की सेवा करने वाले नन्हें सिपाही श्रवण सिंह को आज दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।श्रवण सिंह सैनिकों के लिए घर से लस्सी, दूध और रोटी लेकर पहुंचाया करते थे और उनका हौसला बढ़ाते थे। उनकी देशसेवा और समर्पण को देखते हुए भारत सरकार ने यह सम्मान प्रदान किया।