बैतूल नगर: तेज रफ्तार डंपर का कहर! भीलवा टेक गाउठाना के पास बाइक को मारी टक्कर, चालक डंपर छोड़कर फरार युवक की हालत गंभीर
बैतूल शहर के भीलवा टेक गाउठाना फेस-2 के पास रविवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया है। घायल की पहचान चिखलार निवासी 44 वर्षीय राजेश धुर्वे, पिता कलीराम धुर्वे के रूप में हुई