मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकलकर करौली और धौलपुर के जंगलों व बीहड़ों से गुजरते हुए चीता केपी-3 अब भरतपुर जिले के बयाना स्थित बंध बारैठा वन्यजीव अभयारण्य में पहुंच गया है। चीते की इस लंबी दूरी की मूवमेंट के बाद वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।