वैर: पुलिस थाना वैर ने गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार महिला को न्यायालय में पेश किया, न्यायालय ने बढ़ाया पीसी रिमांड
गुरुवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना वैर ने गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार की गई महिला सुनीता पत्नी पूरन को न्यायालय में पेश किया। दो दिन का पीसी रिमांड पूरा होने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां पर न्यायालय ने उसका एक दिन का पीसी रिमांड और बढ़ाया है।