हंडिया: सीढ़ी गिराने का वीडियो वायरल, लेखपाल पर उठे सवाल
हंडिया तहसील के अमोलवा गांव में लेखपाल अशरफी लाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह फावड़े से निर्माणाधीन सीढ़ी को गिराते नजर आ रहे हैं।आरोप है कि बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए कार्रवाई की गई। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी है और लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।गुरुवार 12 बजे मिली जानकारी।