गरौठा: गरौठा में करंट से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, खुले विद्युत तार बने हादसे की वजह, राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार
गरौठा तहसील के जलालपुरा गांव में खुले विद्युत तारों की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मोर के शव को तिरंगे में लपेटकर सम्मान दिया। गुरसराय अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मोर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। वन विभाग ने लोगों से खुले तारों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है।