मधुपुर थाना क्षेत्र लालगढ़ निवासी 32 वर्षीय मो मकसूद आलम ने अपनी रोजी-रोटी के साधन को अज्ञात लोगों द्वारा जला दिए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस से की है।बीती रात दुकान बंद कर घर चले गए थे।पीड़ित के अनुसार गुमटी में लगभग 15 हजार रुपये का सामान था,जबकि गुमटी की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है।इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।