खरगोन: शहर के बाहर से गुजर रहा बाईपास अब हादसों का नया केंद्र बन गया है। खंडवा रोड राजपुरा के पास क्रॉसिंग पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार कार संकेतक बोर्ड न होने के कारण अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे कच्चे रास्ते में जा उतरी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।