मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल का शुक्रवार को मधुबनी सिविल सर्जन डा हरेंद्र कुमार ने अचौक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी वार्डो में जाकर जाँच पड़ताल किया। तथा कई आवश्यक दिशा निर्देश अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों को दिया। उन्होंने बताया कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का सख्त निर्देश दिया गया है।