रसूलाबाद: रसूलाबाद में मोहर्रम की शुरुआत पर इंसानियत की मिसाल, राहगीरों को पिलाया गया शरबत
रसूलाबाद में इस्लामी कैलेंडर के प्रथम माह मोहर्रम की शुरुआत के साथ नए हिजरी वर्ष का आगाज हुआ। मोहर्रम की पहली तारीख पर कस्बा रसूलाबाद के विकास नगर और झींझक रोड क्षेत्र में हजरत इमाम हुसैन की याद में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई।