फूलपुर: जाफरपुर कतिकान में लगी भीषण आग, आधा दर्जन परिवारों की गृहस्थी जलकर हुई राख
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के जाफरपुर कतिकान गांव में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे करीब आधा दर्जन परिवारों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आकर सबलू राजभर के घर का सारा सामान, स्प्लेंडर बाइक, कपड़े व करीब 5 हजार रुपये नगद जलकर नष्ट हो गए।