अगिआंव: प्रखंड में उत्साह पूर्वक मनाया गया बरीद का त्योहार
Agiaon, Bhojpur | Jun 17, 2024 अगियांव प्रखण्ड के नारायणपुर, मड़नपुर सहित कई मस्जिद व ईदगाहों में नमाज़ अदा कर उत्साह पूर्वक बक़रीद का त्योहार मनाया गया। सैकड़ों लोगों ने नहा कर नए बस्त्र पहनकर ईदगाहों व मस्जिद में जाकर अमन चैन व शांति को ले अल्लाह से दुआ मांगी। वही मस्जिद के मौलाना ने कहा कि ये त्योहार त्याग व बलिदान का त्योहार है। इस मौके पर बच्चे भी सर झुका कर अल्लाह से दुआ मांगा।