सहारनपुर: डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में जिलाधिकारी ने किया प्रदेशस्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन
खेल निदेशालय उप्र एवं उ0प्र0बाॅक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेशस्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक बाॅक्सिंग प्रतियोगिता 10 से 13 जून, 2026 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सहारनपुर में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान तथा अति विशिष्ट अतिथि एस.पी.सिटी व्योम बिन्दल द्वारा बुधवार दोपहर 1:00 बजे किया गया।