फिरोज़ाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र मोहल्ला शंभू नगर में फांसी के फंदे पर लटकने से विवाहिता की मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र मोहल्ला शंभू नगर निवासी 26 वर्षीय बिनीता की फांसी के फंदे पर लटकने से गुरूवार तड़के मौत हो गई। थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु शव को जिला अस्पताल लेकर आई, जहां उसे पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया। इस संबंध में शव लाने वाली पुलिस ने जानकारी दी और बताया मायका पक्ष हत्या का आरोप लगा रहा है।