डूंगरपुर। बाइक से अपने घर लौट रहा एक युवक बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस पर उसे 108 की सहायता से डूंगरपुर जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के डचकी निवासी राहुल पिता दिनेश फेरा शनिवार रात 10 बजे बाइक से अपने गांव से डूंगरपुर आ रहा था। तभी मेंताली पीएचसी के निकट बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर फिसल गई।