इटावा: सदर क्षेत्र में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर 11 ई-रिक्शा किए सीज, 4 का किया चालान
Etawah, Etawah | Apr 7, 2025 इटावा जनपद में आज सोमवार को बिना रजिस्ट्रेशन सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा पर अंकुश लगाने के क्रम में सघन चैकिंग अभियान चलाया। जिसमें देर शाम तक चले अभियान में 2 दर्जन से अधिक ई-रिक्शा व ऑटो चैक किये गए। जिनमे बिना रजिस्ट्रेशन सड़कों और दौड़ रहे 11 ई-रिक्शा सीज किये गए। इसके साथ ही प्रपत्र पूरे न पाए जाने पर 4 ई रिक्शा के चालान किये गए।