इटावा: हर्राजपुर गाँव के समीप तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, घायल को सैफई PGI रेफर किया गया
Etawah, Etawah | Apr 7, 2025 बकेवर थाना क्षेत्र के हर्राजपुर गाँव के समीप सोमवार 4 बजे ईको कार बाइक बिरसिंहपुर निवासी अनुज पुत्र बलवीर सिंह को टक्कर मारकर फरार हो गयी। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस कर्मियों ने उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे सैफई PGI रैफर कर दिया।