शाहबाद: देवरी में गेंहू नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, दुकान पर किया हंगामा
Shahbad, Baran | Jan 25, 2025 बीपीएल परिवारों को सरकार की ओर से खाद्य सुरक्षा योजना में हर माह मुफ्त राशन मिलता है। देवरी कस्बे की उचित मूल्य के दुकान के राशन डीलर की ओर से ग्रामीणों को समय पर खाद्य सुरक्षा के गेहूं नहीं देने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। जानकारी शनिवार दोपहर 2 बजे मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने एकत्रित होकर दुकान पर हंगामा किया।