शाहबाद: सड़ गांव में शवयात्रा पर मधुमक्खियों ने किया हमला, एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल
Shahbad, Baran | Jan 25, 2025 देवरी कस्बे से महज छह किलोमीटर दूर सड़ गांव में मृतक का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। दरअसल, यहां पर शवयात्रा लेकर पहुंचे लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। जानकारी शनिवार दोपहर 12 बजे प्राप्त हुई। घटना में एक दर्जन से अधिक लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर डंक मारे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।