आगरा: टप्पेबाजी करने वाले गैंग के 5 सदस्यों को पुलिस ने पुष्पांजलि सिटी कॉलोनी के पास से किया गिरफ्तार, ACP ने दी जानकारी
Agra, Agra | Jul 13, 2024 थाना कमलानगर पुलिस टीम, सर्विलांस, SOG टीम नगर जोन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही करते हुए टप्पेबाजी करने वाले गैंग के 5 सदस्यों को पुष्पांजलि सिटी कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया है, कब्जे से ₹25270 की नगदी,1 बंडल लिफाफा टिकट व खुले लिफाफा टिकट, 2 मोटरसाइकिल, 5 मोबाइल फोन एवं 1 बैग बरामद किया है, पूरे जानकारी ACP छत्ता हेमंत कुमार ने कार्यालय पर दी है।