कटोरिया: हेंठ मढ़िया गांव में विवादित भूमि पर पेड़ काटने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने दो वृद्धों से की मारपीट
Katoria, Banka | Jun 13, 2025 जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हेंठ मढ़िया गांव में शुक्रवार शाम को विवादित भूमि पर लगे पेड़ काटने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने मलेट्री यादव एवं लक्ष्मीकांत यादव के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी दोनों का इलाज शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना को लेकर पीड़ित ने गांव के ही हीरो यादव सहित अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया है।