दनियावां: दनियावां से गुजरने वाली भूतही नदी का 16 वर्षों से नहीं हुई उडाही से किसान चिंतित।
दनियावां से गुजरने वाली भूतही नदी का 16 वर्षों से गाद की उड़ाही नहीं हुई है। फल्गु नदी का एक शाखा भूतही नदी है। बरसात में जब फल्गु नदी में तूफान आता है तो उसका काफी हिस्सा पानी भुतही नदी में आता है। नदी के गाद साफ नहीं होने के कारण दनियावां प्रखंड क्षेत्र में तटबंध पर दबाव बन जाता है और टूट जाता है। जिसके कारण बाढ़ का चपेट में पूरा दनियावां प्रखंड आ जाता है।