कांकेर: कांकेर शहर के नरहरदेव खेल मैदान में रावण का दहन किया गया
Kanker, Kanker | Oct 12, 2024 कांकेर जिलेभर मे आज दशहरे का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को शहर के नरहरदेव खेल मैदान में 7 बजे से रामायण की टोलियों द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया। रावण दहन देखने और विजयदशमी का पर्व मनाने बड़ी संख्या में शहर सहित आस-पास गांव के लोगो की भीड़ जुटी रही।रामलीला में रावण के वध के बाद राक्षस राज रावण की विधिवत पूजा कर 35 फीट रावण के पूतले का दहन किया.