कांकेर: दो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी, चार लोग गंभीर रूप से घायल
Kanker, Kanker | Oct 12, 2024 कांकेर कोतवाली थाना अंतर्गत माकड़ी से कोरर जाने वाले मार्ग में शनिवार शाम 5 बजे दो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। दोनों बाइक में चार लोग सवार थे जिन्हें गंभीर रूप से चोटे आई है। जिन्हें कोमलदेव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर चारों का इलाज जारी है। वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ये सभी शराब के नशे में थे।