त्रिवेणीगंज: श्राद्ध भोज में दाल में मरी छिपकली मिलने से 150 से अधिक लोग बीमार, सभी की हालत स्थिर
जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज पश्चिम पंचायत स्थित दतुआ वार्ड संख्या-10 में आयोजित एक श्राद्ध भोज के दौरान दाल में मरी हुई छिपकली मिलने के बाद 150 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। प्रभावित लोगों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी मरीज खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है।