गोमिया: सदमा के NH-23 पर भीषण सड़क हादसा, अर्टिगा सवार 7 समेत कई घायल
Gumia, Bokaro | Jun 22, 2026 गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पेटरवार थाना अंतर्गत सदमा के समीप NH-23 पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुई।समय 12 बजे बताया गया कि तेज रफ्तार 14 चक्का ट्रक ने पीछे से हाइवा वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित हाइवा ने रामगढ़ की ओर से आ रही अर्टिगा कार को अपनी चपेट में ले लिया और घसीटते हुए सड़क के दूसरी ओर जा पहुंची। अर्टिगा में सवार सभी 7 लोग घायल हो गए।