जमुआ: तीनमहुआ में दो समुदायों के बीच झड़प व पथराव, पुलिस पर भी हमला; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात।
Jamua, Giridih | Jun 4, 2026 जमुआ थाना अंतर्गत तीनमहुआ गांव में दो समुदाय के लोगों के बीच बुधवार शाम को झड़प और पथराव की घटना हुई। जिसके बाद स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस गुरुवार सुबह 7 बजे तक तैनात नजर आई। बताया गया कि घटना की सूचना मिलने पर जब जमुआ पुलिस घटनास्थल की ओर जा रही थी तो भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया. इस दौरान दो चौकीदार मामूली रूप से घायल हो गए।