अररिया के महलगांव थाना क्षेत्र के मल्हरिया गांव मे जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार लोग जख्मी हो गए हैं. सभी घायलों को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.