बालोद: मई के पहले सप्ताह से शुरू होगा तेंदूपत्ता संग्रहण, 25 हजार संग्राहक होंगे शामिल, 252 फड़ तैयार
Balod, Balod | Apr 25, 2026 बालोद जिले में वर्ष 2026 के लिए तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य मई माह के प्रथम सप्ताह से शुरू किया जाएगा। जिला यूनियन वनमंडल बालोद द्वारा इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वनमण्डलाधिकारी एवं जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित बालोद के प्रबंध संचालक अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि जिले के लगभग 25 हजार संग्राहक इस कार्य में शामिल होंगे।