बालाघाट: ग्राम मरारीटोला में खेत के कुएं में जहरीली गैस का कहर: मोटर निकालने उतरे किसान की मौत, दूसरा बाल-बाल बचा
नगर से लगे भरवेली थाना क्षेत्र के ग्राम मरारीटोला में मंगलवार शाम खेत के कुएं में फैली जहरीली गैस के कारण एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरा किसान समय रहते बाहर निकाल लिए जाने से बच गया। हादसा 7 जुलाई शाम करीब 4:30 बजे उस समय हुआ, जब लगातार बारिश के कारण कुएं में डूब रही विद्युत मोटर निकालने के लिए दोनों किसान नीचे उतरे थे। जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय अशोक