अन्ता: अंता सीसवाली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, आयोजित हुए धार्मिक कार्यक्रम
Antah, Baran | Apr 2, 2026 अंता सीसवाली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया इस मौके पर पदयात्रा निकाली गई। हनुमान मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। सामुहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ जगह-जगह भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।