मंझनपुर: तिल्हापुर मोड़ अस्पताल मामले पर डीएम ने मंझनपुर में बताया कि जाँच के बाद होगी कार्रवाई,जिले के अवैध अस्पताल की होगी जाँच
जिलाधिकारी राजेश कुमार राय ने पत्रकारों से बातचीत में बताया है कि तिल्हापुर मोड़ के अस्पताल का प्रकरण आया था।सीएमओ द्वारा जाँच कराई जा रही है।रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।डीएम ने बताया कि जिले में अवैध रूप से चलने वाले सभी अस्पतालों की जाँच पड़ताल की जाएगी।डीएम ने बताया कि चुनाव के कारण जाँच नहीं हो सकी थी।