जैतहरी: हाथी का तांडव जारी, कई घरों-खेतों में मचाई तबाही ,एमपी की सीमा पार कर छत्तीसगढ़ के जंगल में डाला डेरा
एक अकेला नर हाथी, जो पिछले एक सप्ताह से अपने झुंड से अलग होकर विचरण कर रहा है, ने 2 और 3 जुलाई की रात ग्राम पंचायत पड़रिया के चोई गांव के भलुवान टोला सहित आसपास के क्षेत्रों में कई ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर खेतों व बाड़ियों में लगी फसलों और अनाज को नुकसान पहुंचाया। शनिवार सुबह हाथी धनगवां, कुसुमहाई, कुकुरगोड़ा, बचहा और चोलना पंचायतों की सीमा पार करते