आज दिनांक 6 दिसंबर को शाम करीब 6:00 बजे पेटलावद रायपुरिया मार्ग पर कृषि उपज मंडी के मुख्य द्वार पर यूरिया खाद की किल्लत से परेशान होकर किसानों के द्वारा चक्का जाम कर दिया गया है, बड़ी संख्या में किसान मार्ग पर धरना देकर बैठ चुके हैं। जिस वजह से मार्ग के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी करें लग चुकी है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है।