फतेेहपुर: बाराबंकी मेंथा अवशेष के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, धुएं के गुबार से मचा हड़कंप, किसान को हुआ भारी आर्थिक नुकसान
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र के मलिकापुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब किसान नौमीलाल के खेत में रखे मेंथा अवशेष के विशाल ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।